[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर जाम:नो पार्किंग में खड़ी हो रहीं बसें, दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर जाम:नो पार्किंग में खड़ी हो रहीं बसें, दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर जाम:नो पार्किंग में खड़ी हो रहीं बसें, दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में बसों के खड़े होने से आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर घंटों तक बसों के खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है, जिससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

स्थानीय दुकानदार बोले-आवागमन में हो रही दिक्कत

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बस चालक सुबह से अपनी बसें सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं, जो शाम तक वहीं रहती हैं। इससे मार्ग संकरा हो जाता है और छोटे वाहनों, दोपहिया चालकों तथा पैदल राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि 20 से 30 मिनट तक लंबा जाम लग जाता है।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार यातायात पुलिस को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार बढ़ रही परेशानी से व्यापारियों और आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

कई बार हो चुकी वार्ता

कच्चा बस स्टैंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष कुड़ी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए बस यूनियन और रेहड़ी यूनियन के बीच कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। इसके चलते क्षेत्र की यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद की ओर से भी कई बार समझाइश और व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए गए, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

नो पार्किंग में खड़ी होने वाली बसों पर कार्रवाई की मांग

व्यापारियों ने प्रशासन से नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी होने वाली बसों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने, वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कच्चा बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और बार-बार लगने वाले जाम से निजात मिल पाए।

Related Articles