उमंग अभियान के तहत बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज, पुलिस लाइन में पोस्टर का विमोचन
पुलिस, श्रम विभाग और सामाजिक संस्थाओं ने की साझा बैठक; बाल श्रम मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
झुंझुनूं : जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल श्रम उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे ‘उमंग अभियान’ के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला पुलिस एवं राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बाल श्रम के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष पोस्टर का विमोचन किया गया।
बैठक में अधिकारियों ने बाल श्रम को समाज के लिए गंभीर अभिशाप बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए पुलिस, प्रशासन और समाज की सामूहिक भागीदारी को आवश्यक बताया। साथ ही बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न पुलिस थानों से नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी, श्रम विभाग के अधिकारी, राजस्थान महिला कल्याण मंडल के जिला समन्वयक, डीसीपीयू कर्मचारी एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान अभियान की आगामी गतिविधियों और बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उमंग अभियान के माध्यम से जिले में बाल संरक्षण और बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2199794


