छत्तीसगढ़ में रींगस के CISF जवान संतोष वर्मा का निधन:दौड़ते समय बिगड़ी तबीयत, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ में रींगस के CISF जवान संतोष वर्मा का निधन:दौड़ते समय बिगड़ी तबीयत, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के भवानीपुरा निवासी सीआईएसएफ जवान संतोष कुमार वर्मा (26) का छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ में सीआईएसएफ में तैनात थे।
गांव में निकाली जाएगी तिरंगा रैली
जवान का पार्थिव शरीर 7 जून, रविवार को रींगस पुलिस थाने पहुंचेगा। इसके बाद रींगस पुलिस थाने से उनके पैतृक गांव भवानीपुरा तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी।
मैदान में दौड़ते समय बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, संतोष वर्मा की तबीयत ड्यूटी के दौरान मैदान में दौड़ते समय अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल रायपुर के राजकीय दुर्ग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। देर शाम तक चले उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। संतोष वर्मा अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उन्होंने हाल ही में सीआईएसएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर ज्वाइनिंग ली थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2199777


