[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाइप लाइन में कचरा फंसा, पेयजल आपूर्ति बाधित:पूर्व विधायक के निर्देश पर जलदाय विभाग ने की सफाई, समस्या का समाधान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

पाइप लाइन में कचरा फंसा, पेयजल आपूर्ति बाधित:पूर्व विधायक के निर्देश पर जलदाय विभाग ने की सफाई, समस्या का समाधान

पाइप लाइन में कचरा फंसा, पेयजल आपूर्ति बाधित:पूर्व विधायक के निर्देश पर जलदाय विभाग ने की सफाई, समस्या का समाधान

रतनगढ़ : चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के वार्ड 23 में पानी की पाइप लाइन में कचरा फंसने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इससे वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

समस्या को लेकर वार्ड के लोगों ने पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि से संपर्क किया। महर्षि ने तुरंत जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

पूर्व विधायक के निर्देश पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की और दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। शनिवार को विभाग के कर्मचारियों ने पाइप लाइन खोलकर उसमें फंसा कचरा निकाला, जिससे बाधित आपूर्ति बहाल हो सकी।

पाइप लाइन साफ होने और पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर वार्डवासियों ने राहत की सांस ली। उन्होंने पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत ने भी महर्षि की सक्रियता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की, जिससे क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।

Related Articles