कांग्रेस ने सरकार के विरोध में निकाली जन आक्रोश रैली:विधायक बुडानिया बोले- हर विभाग में दलाल कर रहे मंथली वसूली
कांग्रेस ने सरकार के विरोध में निकाली जन आक्रोश रैली:विधायक बुडानिया बोले- हर विभाग में दलाल कर रहे मंथली वसूली
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की विफलताओं के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली। विधायक नरेंद्र बुडानिया के नेतृत्व में यह रैली मुख्य बाजार से होते हुए निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और सरकार विरोधी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
रैली के बाद कार्यकर्ता नगरपालिका पहुंचे और राज्यपाल के नाम एसडीएम को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इससे पहले गढ़ कार्यालय के सामने एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था।
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक नरेंद्र बुडानिया ने भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पीने का पानी नहीं है और महंगाई आसमान छू रही है। बुडानिया ने यह भी आरोप लगाया कि तारानगर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, जहां हर विभाग में दलाल बैठे हैं और मंथली वसूली कर रहे हैं।
लोकसभा सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास का कोई नाम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को झूठ बोलकर भ्रमित करती है और जनता को लूटने का काम कर रही है, जिसके लिए जनता उन्हें आने वाले समय में माफ नहीं करेगी।
इस अवसर पर सुजानगढ़ विधायक एवं जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल, फतेहपुर विधायक हाकम अली, संजय कस्वां, ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सहारण, मदन पांड्या, विमला कालवा, हरिसिंह बेनीवाल, अभिषेक बुडानिया, उमाशंकर शर्मा और हर्ष लांबा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कृष्ण कुमार सहारण ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2199759


