[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में आंधी-बारिश, बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर गिरे:भोजलाई में 11 पोल और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में 50 से ज्यादा टूटे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में आंधी-बारिश, बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर गिरे:भोजलाई में 11 पोल और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में 50 से ज्यादा टूटे

सुजानगढ़ में आंधी-बारिश, बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर गिरे:भोजलाई में 11 पोल और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में 50 से ज्यादा टूटे

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ क्षेत्र में शनिवार की शाम जोरदार आंधी तूफान के बाद प्री मानसून की बारिश हुई। शाम को अचानक काली-पीली आंधी आई, जिसके बाद तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश शुरू हुई। करीब 10 मिनट तक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। मौसम के मिजाज देखकर दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर निकल गए। जानकारी के अनुसार 10 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है।

इससे पहले दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। शाम को मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के चेहरे भी खिल उठे है।

आंधी से उड़ा टीनशेड
आंधी से उड़ा टीनशेड

भोजलाई गिरे बिजली के खंभे

तूफानी बारिश के चलते शहर के नजदीकी गांव भोजलाई में 11 बिजली के खंभे गिर गए। एक ट्रांसफार्म भी उखड़ गया। गांव के एक घर का टिनशेड भी उड़ गया। बिजली विभाग के अनुसार आसपास के क्षेत्र में 50 से ज्यादा बिजली के पोल टूट गए हैं।

Related Articles