[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रफीक मंडेलिया ने कई वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रफीक मंडेलिया ने कई वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का किया उद्घाटन

भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की विफलताओं और चूरू की उपेक्षा को लेकर साधा निशाना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने शुक्रवार देर शाम शहर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया और सभाओं को संबोधित किया।

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असलम खोखर ने बताया कि वार्ड 11 से संजय भाटी, वार्ड 17 से रजिया भाटी, वार्ड 15 से शाहरुख खान, वार्ड 57 से मोहम्मद सलीम, वार्ड 32 से कमल सैनी और वार्ड 40 से विनोद सैनी के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मंडेलिया का फल और मिठाई से तौलकर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर आतिशबाजी और वाद्य यंत्रों के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

रफीक मंडेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल के शासन में कुशासन, जनविरोधी नीतियों और चूरू की उपेक्षा से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि चूरू की जनता अब विकास, जवाबदेही और जनहित की राजनीति चाहती है, खोखले वादे और कुशासन नहीं। उन्होंने कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खां, युवा नेता इरशाद मंडेलिया, असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धान्धू, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेंद्र बुडानिया, मोहम्मद हुसैन निर्माण, सोहेल डीके, आदूराम न्यौल, रमजान खान, सुनीता कपूरिया, हमीद खां रिसालदार, आरिफ खां पिथिसर, जंगशेर खां, अली मोहम्मद भाटी, इस्माइल भाटी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles