[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खराब फसल और पटवारी नियुक्ति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खराब फसल और पटवारी नियुक्ति को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दूधवाखारा के किसानों ने विशेष गिरदावरी, क्रॉप कटिंग और लंबित फसल बीमा राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

दूधवाखारा : खरीफ-2026 की खराब एवं नष्ट हुई फसलों से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर जन सेवा विकास समिति, दूधवाखारा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष डॉ. मुस्तकीम अली शेख के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों के खेतों की विशेष गिरदावरी और नियमानुसार क्रॉप कटिंग कर वास्तविक फसल नुकसान का आकलन कराने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने पात्र किसानों के फसल बीमा दावों का सत्यापन करवाकर लंबित बीमा राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग भी रखी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, ऐसे में समय पर राहत मिलना जरूरी है।

ज्ञापन में दूधवाखारा में पटवारी का पद लंबे समय से रिक्त होने का मुद्दा भी उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी नहीं होने से किसानों और ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने गांव में तत्काल पटवारी नियुक्त करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में समिति कोषाध्यक्ष राजेंद्र बुडानिया, हनुमान प्रसाद शर्मा और रामकुमार मेघवाल शामिल रहे। समिति ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की मांग की।

Related Articles