चिड़ावा के झांझोत में रास्ता रोककर परिवार पर हमला:लाठी-सरियों से मारपीट का आरोप, 7 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
चिड़ावा के झांझोत में रास्ता रोककर परिवार पर हमला:लाठी-सरियों से मारपीट का आरोप, 7 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
चिड़ावा : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र के झांझोत गांव में शुक्रवार रात युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। अंकित और उसके भाई दीपक के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर 50 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मामले में अंकित ने चिड़ावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बोलेरो से पीछा कर रास्ता रोका
अंकित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया -23 अक्टूबर की रात करीब 9:20 बजे वह अपने भाई दीपक के साथ कार से सुलताना से दवा लेकर घर लौट रहा था। झांझोत सर्किल के पास महिंद्रा बोलेरो में सवार रिजवान, सद्दाम हुसैन, आमीर, तौफिक, अरबाज, धोलू कलाल और 10-15 अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। इस दौरान कार को भी नुकसान पहुंचाया गया, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी हमला
रिपोर्ट के अनुसार, बीच-बचाव करने आई अंकित की दादी बिमला देवी और चचेरे भाई निखिल के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। चिड़ावा थाने के सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2477787


