[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो महीने भी नहीं चली मेहाड़ा-मावंडा सड़क, जगह-जगह गड्ढे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो महीने भी नहीं चली मेहाड़ा-मावंडा सड़क, जगह-जगह गड्ढे

पांच साल की गारंटी वाली 11 किमी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों ने तकनीकी जांच और तत्काल मरम्मत की मांग की

खेतड़ी : मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत करीब 11 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मेहाड़ा-मावंडा सड़क निर्माण के कुछ समय बाद ही खराब होने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कई हिस्सों में सड़क की ऊपरी परत उखड़ने लगी है। पांच साल की गारंटी वाली सड़क की शुरुआती स्थिति को लेकर निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

मेहाड़ा गांव के पास सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढा दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देता और रात के समय हादसे का खतरा बढ़ जाता है। उनका दावा है कि यहां कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

निर्माण बोर्ड के अनुसार मावंडा से मेहाड़ा तक राज्य मार्ग-13ए के सुदृढ़ीकरण का कार्य 11 किलोमीटर लंबा है। इसकी स्वीकृत राशि 1100 लाख रुपए तथा कार्यादेश राशि 797.74 लाख रुपए दर्ज है। कार्य 2 जनवरी 2025 को शुरू होकर 1 नवंबर 2025 को पूरा हुआ और सड़क की गारंटी अवधि पांच वर्ष दर्शाई गई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान भी गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की गई थीं। साथ ही मार्ग पर भारी और कथित ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से सड़क को नुकसान पहुंचने की बात कही है। उन्होंने ओवरलोड वाहनों की जांच और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने सड़क की निष्पक्ष तकनीकी जांच, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच और गारंटी अवधि के तहत खराब हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। मेहाड़ा के पास बने गहरे गड्ढे को तुरंत भरने की भी मांग की गई है।

इस मामले में संबंधित विभाग या निर्माण एजेंसी का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका। उनका पक्ष सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles