[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन्माष्टमी पर मंदिरों व विद्यालयों में सजी मनमोहक झांकियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जन्माष्टमी पर मंदिरों व विद्यालयों में सजी मनमोहक झांकियां

राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा और माखनचोर सहित विभिन्न झांकियों ने मोहा मन, विद्यार्थियों ने उत्साह से मनाया पर्व

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मंदिरों और विद्यालयों में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। सोती विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के सदस्य जगदीश नायक, किशनलाल सैनी एवं व्यवस्थापक सत्यनारायण सैनी के सान्निध्य में दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ।

विद्यालय के 107 विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण-राधा, श्रीकृष्ण-सुदामा, माखनचोर, शिव-पार्वती और बालाजी महाराज सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार प्रजापत ने अतिथियों का परिचय करवाकर स्वागत किया।

इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई और श्रद्धालुओं व विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर कृष्ण भक्ति से सराबोर रहा। आचार्य हितेश सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आचार्य हितेश, सविता, माया पड़िहार, वर्षा मोदी, जीवणी, संगीता वर्मा, प्रियंका शर्मा, वृंदा औझा, किरण औझा एवं धन्नी देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण श्री कृष्ण भक्ति से सराबोर रहा और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक जन्माष्टमी पर्व में भाग लिया।

Related Articles