रींगस में बस-ट्रक की भिड़ंत, डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, 4 गंभीर घायलों को हायर सेंटर किया रेफर; पुणे से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे 37 श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : सीकर जिले के रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नदी पुलिया के पास सोमवार को बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार पुणे से 37 श्रद्धालु बस में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-52 पर नदी पुलिया के पास एक ट्रक का टायर पंचर हो गया। ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर टायर बदल रहा था। इसी दौरान बस चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस ट्रक से जा टकराई।

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
बस और ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रींगस थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
चार गंभीर घायलों को किया रेफर
सभी घायलों को रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया गया।
हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित
दुर्घटना के कारण एनएच-52 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475466


