चूरू जिला परिषद चुनाव: 39 वार्डों के लिए 76 नामांकन पत्र प्राप्त
कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी, बसपा, माकपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भरे पर्चे; 24 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को चूरू जिला परिषद सदस्य पदों के लिए कुल 76 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने बताया कि विभिन्न वार्डों में कांग्रेस, भाजपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
वार्डवार प्राप्त नामांकन
वार्ड संख्या 1 से आरएलपी की रतना मेघवाल, वार्ड 2 से आरएलपी की तीजा और कांग्रेस की सीमा चौधरी, वार्ड 3 से कांग्रेस की अंजु बाला तथा वार्ड 4 से कांग्रेस के मोहनलाल और बसपा के शिशपाल ने नामांकन प्रस्तुत किए। वार्ड 5 से कांग्रेस की बबीता भादू, वार्ड 6 से आरएलपी के राम प्रताप और कांग्रेस के प्रशांत, वार्ड 7 से कांग्रेस के केशर मल सारण तथा वार्ड 8 से आरएलपी की मीरा, कांग्रेस की रचना देवी और भाजपा की उषा कंवर ने पर्चे भरे।
वार्ड 9 से भाजपा के भजनदास, वार्ड 10 से आरएलपी की प्रियंका और भाजपा की कनिका राठौड़, वार्ड 11 से निर्दलीय तारा देवी तथा वार्ड 12 से आरएलपी के मनीष कुमार, कांग्रेस के जगदीश प्रसाद, निर्दलीय जगदीश प्रसाद, कांग्रेस के भागीरथ प्रसाद और निर्दलीय धर्माराम ने नामांकन किया। वार्ड 13 से कांग्रेस की कमला देवी, वार्ड 14 से भाजपा के रवि शंकर और वार्ड 15 से भाजपा के चेनाराम नायक तथा आरएलपी के हिम्मताराम ने पर्चे प्रस्तुत किए।
वार्ड 16 से आरएलपी की बेबी देवी, वार्ड 17 से कांग्रेस के लूणाराम मेघवाल, कांग्रेस के मुकेश कुमार मेघवाल और निर्दलीय नोरती नायक ने नामांकन किया। वार्ड 18 से कांग्रेस के हेतराम, नारायणी और राजेन्द्र, निर्दलीय हेतराम तथा आरएलपी के राकेश कुमार और संतोष देवी ने पर्चे भरे। वार्ड 19 से कांग्रेस की कमला और आरएलपी की ममता मेघवाल, वार्ड 20 से भाजपा की अनु और आरएलपी की राधा देवी तथा वार्ड 21 से कांग्रेस के राज कुमार और भाजपा के मघाराम ने नामांकन प्रस्तुत किए।
वार्ड 22 से आरएलपी की मंजू और कांग्रेस की संतोष, वार्ड 23 से कांग्रेस की आशा स्वामी और निर्दलीय निकिता पूनियां, वार्ड 24 से कांग्रेस की शांति देवी और आरएलपी की सुमित्रा तथा वार्ड 25 से आरएलपी की नैना और कांग्रेस की लक्ष्मी ने नामांकन किया। वार्ड 26 से कांग्रेस की प्रकाश देवी तथा निर्दलीय शकिला बानो और बिमला कंवर ने पर्चे भरे।
वार्ड 27 से भाजपा के सुरेन्द्र, कांग्रेस के शिशुपाल सिंह तथा निर्दलीय सतीश कुमार और सुलोचना, वार्ड 28 से भाजपा के नरेन्द्र पूनिया, वार्ड 30 से कांग्रेस के कुलदीप और निर्दलीय कुलदीप व संजय कुमार ने नामांकन प्रस्तुत किए। वार्ड 31 से बसपा की भतेरी, वार्ड 32 से बसपा के बिजल चौधरी और आरएलपी की कमला तथा वार्ड 34 से निर्दलीय कैलाशचंद्र और कांग्रेस के संजय कुमार पूनिया ने पर्चे भरे।
वार्ड 35 से कांग्रेस की किरण और आरएलपी की सरोज, वार्ड 36 से माकपा की सुमन देवी और आरएलपी के विनोद, वार्ड 37 से कांग्रेस के तिलोका राम और आरएलपी के बुद्धाराम सहारण तथा वार्ड 38 से आरएलपी के गोपेश गोदारा, कांग्रेस की कनक देवी और निर्दलीय राम कुमार ने नामांकन किया। वार्ड 39 से कांग्रेस के केशर चन्द ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
24 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। सोमवार, 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2475349


