[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खोह में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खोह में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

सूरत भाग गया था सचिन उर्फ लक्की, पुलिस की दबिश के बाद ट्रेन से लौटा; पहले एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश चंद्र बबेरवाल

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के खोह गांव में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी सचिन कुमार उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुजरात के सूरत की ओर फरार हो गया था। पुलिस की तलाश और दबिश के बीच वह ट्रेन से वापस लौटा, जिसके बाद उसे नीमकाथाना क्षेत्र में गुहाला बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही मुनेश कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 की रात खोह गांव के अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा का सिर तोड़कर ले जाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी सुगन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।

तकनीकी सहायता से पहले आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पहले आरोपी मुनेश कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार निवासी झाकड़ा की ढाणी, गुहाला, थाना सदर नीमकाथाना को जयपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की।

जांच के दौरान दूसरे आरोपी सचिन कुमार उर्फ लक्की पुत्र बनवारी लाल निवासी झाकड़ा की ढाणी, गुहाला की भूमिका सामने आई। घटना के बाद वह सूरत चला गया था। पुलिस टीमों की लगातार तलाश और दबिश के बीच वह ट्रेन से जयपुर और फिर नीमकाथाना पहुंचा। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने गुहाला बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

मामले में कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रामपाल मीणा, कांस्टेबल अनिल सिंह, कांस्टेबल धर्मवीर, कांस्टेबल अमित और साइबर सेल प्रभारी हेड कांस्टेबल जितेन्द्र थाकन शामिल रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin