ताइक्वांडो में चूरू के 8 खिलाड़ियों ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट डिग्री
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने किया सम्मान, कम उम्र में ब्लैक बेल्ट हासिल कर कबीर खान ने बनाया रिकॉर्ड
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ताइक्वांडो के क्षेत्र में चूरू जिले के आठ खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट डिग्री हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित कुक्कीवॉन विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। इस उपलब्धि पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण ने खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कोच कविंद्र राठौड़ ने बताया कि सभी खिलाड़ी पिछले तीन से चार वर्षों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट डिग्री हासिल करना उनकी लगन, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
इन आठ खिलाड़ियों ने हासिल की उपलब्धि
अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट डिग्री प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में आभा चारण, पूजा कस्वां, रयान खान, हेमप्रताप सिंह, हेमंत सिंह चारण, अयांश तेतरवाल, सुनील चौहान और कबीर खान शामिल हैं। आठों खिलाड़ियों की सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
कम उम्र में ब्लैक बेल्ट हासिल कर कबीर ने बनाया रिकॉर्ड
इन खिलाड़ियों में कबीर की उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट डिग्री हासिल कर चूरू में नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस सफलता को खेल प्रेमियों ने सराहा। नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से हासिल यह उपलब्धि दूसरे युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475279


