‘रंग सजाएं-मतदान बढ़ाएं’ थीम पर जिलेभर में हुई रंगोली प्रतियोगिता
रंगों के जरिए शत-प्रतिशत मतदान, निर्भीक मतदान और एक-एक वोट के महत्व का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में स्वीप गतिविधि के तहत जिलेभर में रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
‘रंग सजाएं-मतदान बढ़ाएं’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान, निर्भीक होकर मतदान करने और प्रत्येक वोट के महत्व का संदेश दिया गया।
प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका समझाने का प्रयास किया। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352787

