[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर निकाय चुनाव: चूरू जिले में 1545 प्रत्याशी मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर निकाय चुनाव: चूरू जिले में 1545 प्रत्याशी मैदान में

331 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए, बीदासर के वार्ड 15 में प्रत्याशी निर्विरोध; 9 व 11 सितंबर को होगा मतदान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के 430 वार्डों में सदस्य पद के लिए अब 1545 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। संवीक्षा के बाद 1882 अभ्यर्थियों के 1980 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए थे, जिनमें से गुरुवार को 331 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि नाम वापसी के बाद बीदासर में 111, तारानगर में 97, साहवा में 57, रतननगर में 62, रतनगढ़ में 194, राजलदेसर में 124, राजगढ़ में 226, छापर में 78, चूरू नगर परिषद में 201, सुजानगढ़ में 215 और सरदारशहर में 180 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

सबसे अधिक 56 अभ्यर्थियों ने राजगढ़ में, 51 ने सुजानगढ़, 49 ने चूरू, 33 ने सरदारशहर, 32 ने रतनगढ़, 26 ने राजलदेसर, 23 ने तारानगर, 21 ने बीदासर, 19 ने छापर, 13 ने रतननगर और 8 अभ्यर्थियों ने साहवा में नाम वापस लिया। बीदासर के वार्ड नंबर 15 में एक अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 4 सितंबर को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी।

Related Articles