[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की झोली में एक और सीट, प्रियंका निर्विरोध पार्षद निर्वाचित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

भाजपा की झोली में एक और सीट, प्रियंका निर्विरोध पार्षद निर्वाचित

वार्ड 12 में निर्दलीय मंजू ने नामांकन लिया वापस, बिसाऊ में अब 23 वार्डों में होगा मतदान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका चुनाव में भाजपा को एक और बड़ी सफलता मिली है। वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गईं। नाम वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी मंजू के नामांकन वापस लेने के बाद वार्ड में प्रियंका के सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं बचा, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इससे पहले वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी ललिता भी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो चुकी हैं। इस तरह बिसाऊ नगरपालिका में भाजपा के दो पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

वार्ड 12 में निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब बिसाऊ के 23 वार्डों में ही मतदान होगा। इन वार्डों में चुनावी मुकाबला रोचक होने के साथ प्रत्याशियों के बीच प्रचार भी तेज हो गया है। किस वार्ड में किस प्रत्याशी का पलड़ा भारी रहेगा और कौन नगरपालिका बोर्ड में पहुंचेगा, इसका फैसला मतदान के बाद होगा।

Related Articles