[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में बस-ट्रक की भिड़ंत, 19 घायल:5 गंभीर घायलों को रैफर किया, पुणे से खाटूश्यामजी जा रहे थे 38 श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगस

रींगस में बस-ट्रक की भिड़ंत, 19 घायल:5 गंभीर घायलों को रैफर किया, पुणे से खाटूश्यामजी जा रहे थे 38 श्रद्धालु

रींगस में बस-ट्रक की भिड़ंत, 19 घायल:5 गंभीर घायलों को रैफर किया, पुणे से खाटूश्यामजी जा रहे थे 38 श्रद्धालु

रींगस : रींगस में एनएच-52 पर नदी पुलिया के पास शुक्रवार को बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पुणे से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे 19 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

ट्रक का टायर बदल रहा था ड्राइवर, ओवरटेक के दौरान टकराई बस

पुलिस के अनुसार, बस में 38 श्रद्धालु सवार थे। एनएच-52 पर एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था। चालक सड़क किनारे ट्रक का टायर बदल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

डॉक्टरों की टीम ने किया उपचार, 5 को किया रेफर

राजकीय उप जिला अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. रमेश यादव, दिनेश बाजिया, डॉ. इंद्रराम रणवा, डॉ. मनीष मीणा और डॉ. योगेंद्र मालवीय सहित चिकित्सा टीम ने घायलों का उपचार किया। हादसे में नंदावाणी (64), उमाकांत (65), विजया देवी (65), प्रवीण (69), शोभा देवी (54), विशेल हेंगकी (63), महेंद्र (55), प्रतिभा देवी (52), सुनीता देवी (52), सुभाष (45), अरुण (85), अर्चना देवी (60), अनिल (74), सचिन (60), शांता देवी (73), उमा देवी (68), सुशीला देवी (60), भारती (48) और जगदीप (59) घायल हुए। सभी महाराष्ट्र के सांगवी, पुणे के निवासी बताए गए हैं।

घायलों में मोहन, सुभाष, अर्चना, महेंद्र और अरुण की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर की मदद

हादसे की सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष अमित शर्मा मामा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार कुमावत सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों की मदद की और रेफर किए गए मरीजों को तत्काल हायर सेंटर भिजवाने में सहयोग किया।

एक घंटे तक जाम, टोल प्रबंधन के मौके पर नहीं पहुंचने पर जताया रोष

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

जाम के दौरान टोल प्लाजा की ओर से कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने टोल प्लाजा संचालकों के प्रति नाराजगी जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin