राजस्थान- तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 6 मौतें:मरने वालों में एक परिवार के 5 लोग, कुलदेवी के जा रहे थे; बच्ची गंभीर घायल
राजस्थान- तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 6 मौतें:मरने वालों में एक परिवार के 5 लोग, कुलदेवी के जा रहे थे; बच्ची गंभीर घायल
सादुलपुर : राजस्थान के चूरू में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। शनिवार सुबह 8.30 बजे हुए हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों और ड्राइवर की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, मां-बेटे शामिल है। सादुलपुर (चूरू) के ददरेवा में हुए एक्सीडेंट में 9 महीने की बच्ची गंभीर घायल है। ये लोग कुलदेवी गुड़गांवा वाली माता (गुरुग्राम) में दो बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार हादसे में सोमसीसर गांव तारानगर (चूरू) निवासी भंवर लाल शर्मा (60), उनकी पत्नी पत्नी महेंद्र देवी (55), बहू कविता (28) पत्नी संदीप, यशोदा (34) पत्नी संजय, कविता का बेटा कन्हैया (4 माह) और ड्राइवर मांगीलाल नाई (31) की मौत हो गई। यशोदा की 9 महीने की बेटी दिव्यांशी गंभीर घायल हो गई।
बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे गुरुग्राम
हादसे की सूचना पर भंवर लाल शर्मा के छोटे भाई मांगीलाल सादुलपुर पहुंचे। मांगी लाल ने बताया – मैं 23 अक्टूबर की दोपहर खेत पर जा रहा था, उस समय बड़े भाई भंवर लाल रास्ते में मिले थे। उन्होंने बताया कि वे परिवार सहित हरियाणा के गुरुग्राम में कुलदेवी गुड़गांवा वाली माता जाएंगे। वहां दोनों बच्चों कन्हैया और दिव्यांशी का मुंडन करवाना है। वे सुबह गुरुग्राम के लिए निकल गए थे, इसलिए मिलना नहीं हो पाया।
मांगी लाल ने बताया – बड़े भाई भंवर लाल किसान थे। उनके दोनों बेटे संजय और संदीप गुजरात में रहते हैं। दोनों वहां प्राइवेट जॉब करते हैं। दोनों बेटों की पत्नियां और बच्चे गांव में ही रहते थे।
अब देखिए हादसे की अन्य फोटोज…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2477455


