किसानों का नहर सत्याग्रह धरना 1027वें दिन भी जारी:यमुना जल समझौता 1994 लागू करने की मांग, बोले- पानी के टैंकर 700 रुपए तक पहुंचे
किसानों का नहर सत्याग्रह धरना 1027वें दिन भी जारी:यमुना जल समझौता 1994 लागू करने की मांग, बोले- पानी के टैंकर 700 रुपए तक पहुंचे
चिड़ावा : चिड़ावा खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा का नहर सत्याग्रह आंदोलन 1027वें दिन भी जारी रहा। किसान यमुना जल समझौता 1994 को जमीन पर लागू करने की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम कमेटी गाड़ा खेड़ा के अध्यक्ष रतन कुमार भास्कर और सूरजगढ़ पंचायत समिति के कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश महला ने धरने पर कहा कि पानी की कमी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
उन्होंने बताया कि पानी के टैंकर का दाम 200 रुपए से बढ़कर 700 रुपए तक पहुंच गया है। नेताओं ने जल्द से जल्द यमुना जल समझौते का काम शुरू करवाने की जरूरत पर जोर दिया, क्योंकि भविष्य में स्थिति और खराब हो सकती है। धरने पर जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला, नहर सत्याग्रह आंदोलन के संयोजक बजरंग लाल बराला, प्रमोद कुमार महला, सुनील कुमार मेघवाल और सतपाल चौधरी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2477454


