[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:काउंटर और जरूरी कागजात जले, मालिक को हजारों का नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:काउंटर और जरूरी कागजात जले, मालिक को हजारों का नुकसान

मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:काउंटर और जरूरी कागजात जले, मालिक को हजारों का नुकसान

नवलगढ़ : कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित जोशी मेडिकल स्टोर में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान का काउंटर, अन्य सामान और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। हादसे में दुकान मालिक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते सूचना मिलने और दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया।

दुकान बंद करने के बाद लगी आग

जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक शुक्रवार रात मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान से आग उठने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बिजली लाइन कटवाकर दमकल ने बुझाई आग

घटना की सूचना बिजली निगम की एफआरटी टीम और नगर पालिका की दमकल गाड़ी को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं। पहले बिजली लाइन कटवाई गई, इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

समय पर कार्रवाई से टला बड़ा नुकसान

आग से मेडिकल स्टोर में रखा काउंटर, अन्य सामान और जरूरी दस्तावेज जल गए। इससे दुकान मालिक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। समय पर सूचना मिलने और दमकल की टीम के पहुंचने से आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल पाई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin