श्रीमाधोपुर में अजमीढ़ महाराज जयंती पर शोभायात्रा:जीणमाता मंदिर से हुई शुरू, 40 छात्र प्रतिभाओं और 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का सम्मान
श्रीमाधोपुर में अजमीढ़ महाराज जयंती पर शोभायात्रा:जीणमाता मंदिर से हुई शुरू, 40 छात्र प्रतिभाओं और 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का सम्मान
श्रीमाधोपुर : मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से रविवार को अजमीढ़ महाराज की जयंती मनाई गई। जीण माता मंदिर से शोभायात्रा निकली और सरस्वती गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें समाज की 40 प्रतिभाओं और 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
शोभायात्रा जीण माता मंदिर से रवाना होकर शहर के अलग-अलग मार्गों से गुजरी। इसमें बैंड-बाजे, श्री अजमीढ़ महाराज की जीवंत झांकी और कलशयात्रा आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाएं लाल चुनरी पहनकर मंगल गीत गाते हुए कलशयात्रा में शामिल हुईं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ
शोभायात्रा के समापन पर सीकर बाजार स्थित सरस्वती गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। दौलतराम सोनी मुख्य अतिथि रहे। संतोष सोनी और किशनाल सोनी ने अध्यक्षता की। भामाशाह परमानंद सोनी और मक्खनलाल सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. महेश सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकजुटता और संस्कारों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
40 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र
समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले स्टूडेंट्स और प्रशासनिक व सरकारी सेवाओं में कार्यरत समाज के लोगों सहित 40 प्रतिभाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2479950


