हत्याज गांव की अरावली पहाड़ी पर लगी आग:चार घंटे बाद वन विभाग और पुलिस ने काबू पाया, बच्चों ने 3 किमी दूर से पहुंचाया पानी
हत्याज गांव की अरावली पहाड़ी पर लगी आग:चार घंटे बाद वन विभाग और पुलिस ने काबू पाया, बच्चों ने 3 किमी दूर से पहुंचाया पानी
रघुनाथगढ़ : गांव हत्याज में रविवार सुबह करीब 10 बजे अरावली पर्वतमाला की एक पहाड़ी पर अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी पहाड़ी धधक उठी और लपटें पहाड़ी के चारों तरफ फैलने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और गोकुलपुरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान हत्याज गांव की देवनारायण समिति के जवानों ने भी आग बुझाने में योगदान दिया।
बच्चों ने पहाड़ी पर पानी पहुंचाकर की मदद
आग बुझाने के अभियान में गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने भी ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों तक बच्चों ने करीब दो किलोमीटर पहाड़ी पर पैदल चलकर पानी पहुंचाया। वहीं आग बुझाने में लगे कार्मिकों के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाकर उनकी मदद की।
चार घंटे तक चला आग बुझाने का अभियान
आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों, पुलिस, वन विभाग और देवनारायण समिति के जवानों ने लगातार प्रयास किए। करीब चार घंटे की मशक्कत के दौरान बच्चों ने भी प्रशासन और आग बुझाने में जुटे लोगों का भरपूर सहयोग किया। हत्याज गांव में आग बुझाने के इस अभियान में ग्रामीणों, पुलिस, वन विभाग, देवनारायण समिति के जवानों और बच्चों का सामूहिक सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2480057


