[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमन दाधीच का अभिनंदन, दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमन दाधीच का अभिनंदन, दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमन दाधीच का अभिनंदन, दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : स्थानीय लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की ओर से युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमन दाधीच का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों और उपस्थित गणमान्यजनों ने दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही, नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश बावलिया ने की। समारोह में महेश बावलिया, अमन दाधीच, गजानंद दाधीच और मुरारी शर्मा मंचासीन रहे। वक्ताओं ने राजनीति में युवाओं की सक्रिय भागीदारी, संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवाओं की सहभागिता से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलती है और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष राजीव शर्मा, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, महेश बावलिया और महामंत्री उमेश दाधीच ने विचार व्यक्त करते हुए अमन दाधीच को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि वे युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गुरदास भारती ने किया। समारोह में गोविंद डीडवानिया, शेखर ओझा, राजीव दाधीच, मुरारी शर्मा, गजानंद सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin