[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शरद पूर्णिमा पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में होगा 12 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शरद पूर्णिमा पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में होगा 12 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर चूरू के मोचीवाड़ा स्थित श्री पंचमुखी हनुमानजी मंदिर में रविवार सुबह 10 बजे से 12 घंटे के अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन श्री बालाजी महाराज के आशीर्वाद से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ होगा।

आयोजन से जुड़े पुजारी देवदत्त हारित और अमित हारित ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को हनुमानजी की भक्ति से जोड़ना तथा क्षेत्र में धर्म और आध्यात्मिकता का वातावरण बनाना है। हनुमान चालीसा का पाठ ‘बालाजी की फौज करेगी मौज’ समूह के सभी सदस्य करेंगे।

पाठ के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय भजनों का आनंद लेंगे। आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित मंदिर पहुंचकर अखंड हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेने तथा श्री हनुमानजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin