चूरू में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में राहुल कस्वां और रफीक मंडेलिया करेंगे सभाएं
27 अक्टूबर को पांच स्थानों पर जनसभाएं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी अलग-अलग जिम्मेदारियां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करने, जनसभाओं के कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर विचार-विमर्श किया गया।
देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर धान्धू ने बताया कि चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वां और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया 27 अक्टूबर को चूरू विधानसभा क्षेत्र के पांच जिला परिषद कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इनमें प्रकाश बुडानिया, लक्ष्मी देवी प्रजापत, शांती देवी देहडू, आशा देवी स्वामी और संतोष देवी बाबल शामिल हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे दुधवाखारा, 11 बजे गिनड़ी ताल और दोपहर 12 बजे खंडवा में सभा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे बालरासर आथूणा और शाम 4 बजे ढाणी डीएसपुरा में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।
बैठक में शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, किसान नेता आदूराम न्यौल, किशनाराम बाबल, राकेश कांटिवाल, भानीराम सिहाग, सोहनलाल मेघवाल, ताराचंद मेघवाल, गोरधन कस्वां, विकास बुडानिया, कृष्ण सुण्डा, सुरेश मेघवाल, सुशील स्वामी, इमरान राणासर, योगेश ढाका, प्रताप पुनिया, पुरखाराम पुनिया, दिनेश घंटेल, रमजान खां, जिला प्रवक्ता जमील चौहान, आरिफ रिसालदार, शिवकुमार शर्मा, सोयल डीके और आदिल कुरेशी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2480231


