[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में आवारा कुत्तों की समस्या और गंदगी से लोग परेशान, पार्षद आबिद तंवर ने उठाई आवाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में आवारा कुत्तों की समस्या और गंदगी से लोग परेशान, पार्षद आबिद तंवर ने उठाई आवाज

वार्ड 4 से 7 तक आवारा कुत्तों पर नियंत्रण और वार्ड 1 से 7 तक सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और सफाई व्यवस्था में अनियमितता को लेकर पार्षद मोहम्मद आबिद तंवर ने नगरपालिका प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वार्ड संख्या 4, 5, 6 और 7 में आवारा एवं आक्रामक कुत्तों पर नियंत्रण करने तथा वार्ड संख्या 1 से 7 तक नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

पार्षद ने ज्ञापन में बताया कि संबंधित वार्डों की गलियों, मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। इससे विशेष रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। क्षेत्रवासियों की शिकायतों के अनुसार, कुछ कुत्ते पालतू पशुओं और मवेशियों पर भी हमला कर रहे हैं। वहीं, सड़क पर अचानक कुत्तों के पीछे दौड़ने से वाहन चालकों के संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना होने की आशंका रहती है।

पार्षद आबिद तंवर ने मांग की कि विशेष दल गठित कर संबंधित वार्डों में आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही, कुत्तों की नसबंदी और रेबीज रोधी टीकाकरण अभियान चलाया जाए, ताकि उनकी संख्या नियंत्रित करने के साथ ही नागरिकों को संक्रमण के खतरे से बचाने में मदद मिल सके।

वार्ड 1 से 7 तक सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

कस्बे के वार्ड संख्या 1 से 7 तक के नागरिकों ने भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पार्षद मोहम्मद आबिद तंवर के माध्यम से अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इसमें बताया गया कि गलियों, मोहल्लों और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरा जमा हो रहा है। कई स्थानों पर नालियों से निकला कचरा सड़कों पर फैल जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी के साथ दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

नागरिकों ने मांग की कि वार्डों में नालियों की नियमित सफाई कर कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए। गलियों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ आवारा पशुओं के कारण फैलने वाली गंदगी का भी समाधान किया जाए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

नागरिकों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था लागू होनी चाहिए। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से दोनों समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की, ताकि कस्बे में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ स्वच्छ वातावरण भी बना रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin