ढिगाल टोल पर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया का स्वागत, पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
गांव-ढाणी तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान, बोले-कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भाजपा बनाएगी गांवों की सरकार
झुंझुनूं : राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया के रविवार को झुंझुनूं आगमन पर ढिगाल टोल बूथ पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शहर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और पुष्पमालाएं भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और संगठन की मजबूती को लेकर एकजुटता का संदेश दिया गया।
सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ ले सकें।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। इसी के बल पर भाजपा पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरकर गांवों की सरकार बनाने में सफल होगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पंचायतीराज चुनाव जिला प्रभारी एवं विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, हनुमानगढ़ जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, जिला आईटी संयोजक सौरभ सोनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, शहर मंडल मंत्री विनोद जांगिड़, ओबीसी जिला मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व सरपंच राकेश मोठसरा, पूर्व पार्षद कुलदीप पूनिया, पार्षद प्रमोद जानू, अनिल स्वामी, अरुण कसवा, हिमांशु मांजू, अशोक अहलावत और रविंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480166

