झुंझुनूं में ग्रिट से भरा ट्रक पलटा:मोड़ा पहाड़ से बगड़ जा रहा था, रोड़ी बिखरने से हाईवे का एक तरफ का रास्ता बंद
झुंझुनूं में ग्रिट से भरा ट्रक पलटा:मोड़ा पहाड़ से बगड़ जा रहा था, रोड़ी बिखरने से हाईवे का एक तरफ का रास्ता बंद
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में मंड्रेला सर्किल के पास शुक्रवार रात ग्रिट से भरा 18 चक्का ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक सवार दो लोगों को हल्की चोटें आईं। ट्रक में भरी पत्थर की रोड़ी सड़क पर बिखरने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और एक तरफ का रास्ता बंद हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक मोड़ा पहाड़ से ग्रिट भरकर बगड़ की ओर जा रहा था। शुक्रवार रात मंड्रेला सर्किल के पास पहुंचने पर ट्रक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें भरी पत्थर की रोड़ी सड़क पर फैल गई। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क के एक तरफ का रास्ता बंद हो गया। वाहन चालकों को वहां से निकलने में परेशानी हुई। हादसे के समय ट्रक में दो लोग सवार थे। दोनों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2477453


