राजस्थान शिक्षक संघ ने सीबीईओ नेछवा का स्वागत किया:खाली पदों पर नियुक्ति, स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी
राजस्थान शिक्षक संघ ने सीबीईओ नेछवा का स्वागत किया:खाली पदों पर नियुक्ति, स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी
नेछवा : नेछवा में राजस्थान शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवपदस्थ सीबीईओ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का स्वागत किया। इस दौरान टीचर्स और स्टूडेंट्स से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
राजस्थान शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष झाबर मल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीबीईओ गुप्ता को शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं,खाली पदों पर शीघ्र नियुक्ति, स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण सहित कई मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेश कुमार बुगालिया भी मौजूद थे।
सीबीईओ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने टीचर्स से शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान भी किया।
इस मौके पर हजारी लाल, मदन लाल, परमेश्वर लाल, रिछपाल सिंह, राहुलदेव मिश्रा, मनसा राम, मनोहर सिंह और वरुण कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2234189


