चिड़ावा में कोचिंग संचालक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी:6 दिन में 6 अलग-अलग नंबरों से किए काॅल, जान से मारने की धमकी, खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया
चिड़ावा में कोचिंग संचालक से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी:6 दिन में 6 अलग-अलग नंबरों से किए काॅल, जान से मारने की धमकी, खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया
चिड़ावा : चिड़ावा में एक कोचिंग संचालक से लॉरेंस गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। शहर के पिलानी रोड स्थित डिफेंस एकेडमी के संचालक विकास कुलहरी को धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। परिवार को भी नुकसान पहुंचाया जाएगा।
इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।
एसआई कैलाश चंद्र ने बताया – पीड़ित विकास कुलहरी की ओर से 25 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में बताया – उन्हें 19 जून को पहली धमकी मिली थी। 19 से 24 जून तक छह दिनों में उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आधा दर्जन से ज्यादा धमकी भरे कॉल और हरियाणवी लहजे में वॉयस मैसेज मिले। फोन करने वाले ने खुद को ‘सुंदर हांसी’ बताया और लॉरेंस गैंग से संबंध होने का दावा किया।
2 करोड़ से 5 करोड़ की रंगदारी
शुरुआत में आरोपी ने एक सप्ताह के भीतर 2 करोड़ रुपए देने को कहा था, जिसके लिए 23 जून की शाम 6 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया था। हालांकि, 24 जून को दोबारा कॉल कर रंगदारी की रकम बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए कर दी गई। बदमाश ने धमकी भरे लहजे में कहा – मास्टरजी कितने दिन बचोगे, अब दो करोड़ से काम नहीं चलेगा, अब पांच करोड़ देने पड़ेंगे।
आरोपी ने वॉयस मैसेज में भी धमकी दी कि वह पीड़ित की लाइव लोकेशन ट्रैक कर रहा है और उसका एक आदमी लगातार उन पर नजर रख रहा है, मौका मिलते ही गोली मार दी जाएगी। एसआई कैलाश चंद्र ने बताया – प्रकरण पर पुलिस जांच कर रही है। कोचिंग संचालक विकास के पास आए सभी नंबरों की जांच की जा रही है और अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234168


