सादुलपुर में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन:श्रीराम कॉलोनी में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग, कम वॉल्टेज से उपकरण खराब
सादुलपुर में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन:श्रीराम कॉलोनी में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग, कम वॉल्टेज से उपकरण खराब
सादुलपुर : राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 01 श्रीराम कॉलोनी में मंगलवार को बिजली समस्या को लेकर निवर्तमान वार्ड पार्षद जयवीर ढाका के नेतृत्व में महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
वॉल्टेज की समस्या से परेशान
प्रदर्शनकारी सादुलपुर स्थित बिजली निगम के ऑफिस पहुंचे और एईएन से मुलाकात की। उन्होंने रोष जताते हुए बताया कि वार्ड 01 की श्रीराम नगर कॉलोनी में वोल्टेज बहुत कम रहता है, जिससे घरों के बिजली उपकरण खराब हो गए हैं। इस भीषण गर्मी में मोहल्लेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने मांग की कि कॉलोनी में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि बिजली की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
सात दिन में समाधान का दिया आश्वासन
एईएन सतीश ने सात दिन के भीतर बिजली समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर जयवीर ढाका और अन्य आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे एईएन कार्यालय की तालाबंदी कर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने सड़क जाम करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान जयवीर ढाका, मनीर, श्रवण कुमार, सावित्री, रेखा, मीरा, रामरती, संतोष, किरण सहित कई अन्य महिला-पुरुष उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234305


