राजगढ़ में अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:सरकार से की आदेश वापस लेने की मांग, शिक्षा मंत्री के बयानों पर भी जताया विरोध
राजगढ़ में अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:सरकार से की आदेश वापस लेने की मांग, शिक्षा मंत्री के बयानों पर भी जताया विरोध
सादुलपुर : मंगलवार को उपशाखा राजगढ़ के शिक्षकों ने सरकार की ओर से अवकाश कटौती के आदेशों और शिक्षा मंत्री के बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन CBEO कार्यालय पर आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने डॉ. सुमन जाखड़ को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने अवकाश कटौती के आदेशों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
शिक्षा मंत्री के बयानों का विरोध
जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने कहा – जब तक सरकार अवकाश कटौती के आदेश वापस नहीं लेती, तब तक संगठन का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। ब्लॉक अध्यक्ष संजय खीचड़ और सतीश जांगिड़ ने शिक्षा मंत्री द्वारा लगातार दिए जा रहे बयानों की निंदा की। उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।
प्रदर्शन में ओम मुहाल, रामजीलाल राहड़, जयवीर आछापुर, जगदीश भोजानियां, कृष्ण कुमार पुनिया, सुखवीर बिजारणिया, पवन पूनिया (शारीरिक शिक्षक), जोगेन्द्र पूनिया, ललित किशोर, विनोद निमीवाल, कमलेश, अनीता, प्रमिला, सारिका, सत्यवीर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2234306


