कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र:डोटासरा और जूली का बीकानेर जाते समय राजलदेसर में किया स्वागत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र:डोटासरा और जूली का बीकानेर जाते समय राजलदेसर में किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का मंगलवार को राजलदेसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे सीकर से बीकानेर जाते समय यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया।
मंडल अध्यक्ष मो. जब्बार खोखर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक पूसाराम गोदारा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
स्वागत समारोह के बाद डोटासरा और जूली ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर मोहनलाल मेघवाल, इदरीश खत्री, मो. शरीफ छींपा, दौलतराम कड़वासरा, दीपाराम कड़वासरा, मनफूल टांडी, शौकत खोकर, अनवर गोरी, राजू सैनी, नेताराम मेघवाल, अयूब गोरी, राजेश स्वामी, अशफाक बगड़, रिजवान बगड़, अख्तर बेहलीम, सिकंदर कुरैशी, गिरधारी मेघवाल, इमरान गोरी, रहीस कुरैशी और अनवर चोपदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234303


