सीकर में सरकारी स्कूल पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार:बाल-बाल बचे 50 से ज्यादा बच्चे; धमाके के साथ बिजली उपकरण जले
सीकर में सरकारी स्कूल पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार:बाल-बाल बचे 50 से ज्यादा बच्चे; धमाके के साथ बिजली उपकरण जले
सीकर : सीकर जिले के धोद इलाके की बाडलवास सरकारी स्कूल के मैदान में हाइटेंशन बिजली लाइन का तार गिर गया। घटना के समय स्कूल में 50 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे। हालांकि इंटरवल के बावजूद गर्मी होने की वजह से बच्चे क्लास में थे, इसलिए बड़ा हादसा नहीं हुआ। हाइटेंशन लाइन का तार टूटते ही स्कूल के इन्वर्टर सहित आधा दर्जन बिजली उपकरण जल गए।
घटना के बाद से ग्रामीणों और बच्चों के पेरेंट्स में भारी आक्रोश है।
जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश जैमन ने बताया- बाडलवास स्थित शहीद हरजीराम बुरड़क राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह हादसा सोमवार सुबह 11 बजे हुआ। स्कूल टाइमिंग के दौरान 33 KV हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर स्कूल कैंपस में गिर गया। तार गिरते ही तेज धमाके के साथ स्कूल में लगा इन्वर्टर जल गया। वहीं स्कूल के पास में काम कर रहा एक ट्रैक्टर चालक भी बाल-बाल बच गया।
ग्रामीणों का आरोप- 55 साल पुरानी लाइन को हटाने की कई बार की शिकायत
घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल के ऊपर से गुजर रही करीब 55 साल पुरानी हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग को लिखा गया। इन शिकायतों के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित स्टूडेंट्स और स्टाफ ने मौके पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों ने तार को दोबारा जोड़ने का विरोध किया।
सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन शिफ्ट करने का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234208


