SMS अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप शर्मा का आकस्मिक निधन, किशोरपुरा-गुड़ा पोंख क्षेत्र में शोक की लहर
SMS अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप शर्मा का आकस्मिक निधन, किशोरपुरा-गुड़ा पोंख क्षेत्र में शोक की लहर
चंवरा : जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में कार्यरत चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप शर्मा के आकस्मिक निधन से किशोरपुरा गुड़ा पोंख सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मंगलवार को मेनागंवार स्थित श्मशान भूमि में डॉ. संदीप शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए।
डॉ. संदीप शर्मा के निधन के समाचार से चिकित्सक जगत, मीडिया कर्मियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों में भी शोक व्याप्त हो गया। लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया।
डॉ. संदीप अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके एक 2 वर्षीय पुत्र राघव और 6 वर्षीय पुत्री शिवा है। उनके पिता ओमप्रकाश शर्मा गांव के प्रतिष्ठित पंडित हैं, वहीं उनके ससुर श्रवण कुमार जोशी वैद्यजी गुड़ा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति हैं।
ग्रामीणों के अनुसार डॉ. संदीप शर्मा मिलनसार, हंसमुख और सेवा भावी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके व्यवहार और सेवाभाव के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन की खबर के बाद हर कोई स्तब्ध है।
अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सोमेंद्र शर्मा, श्याम शर्मा, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, एसएमएस यूनियन अध्यक्ष डॉ. राजपाल मीणा, यूनिट हेड डॉ. रामसिंह मीणा, डॉ. नवीन वर्मा, आदिवासी श्री मीणा सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, सत्यपाल सिंह गुढ़ा, किशोर सैनी, श्रवण पचलंगी, सरपंच मोहनलाल सैनी, संदीप मीणा, पं. महेश शर्मा, डॉ. सांवरमल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने डॉ. संदीप शर्मा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे गांव और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
गौरतलब है कि डॉ. संदीप शर्मा का शव सोमवार को जयपुर के आदर्श नगर क्षेत्र में बर्फखाना चौराहे के पास एक गाड़ी में मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234344


