[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ के डाॅ दयाशंकर जांगिड़ को ग्लोरियस नेशन अवार्ड मिला, प्रबुद्ध जनों ने दी शुभकामनाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ के डाॅ दयाशंकर जांगिड़ को ग्लोरियस नेशन अवार्ड मिला, प्रबुद्ध जनों ने दी शुभकामनाएं

नवलगढ़ के डाॅ दयाशंकर जांगिड़ को ग्लोरियस नेशन अवार्ड मिला, प्रबुद्ध जनों ने दी शुभकामनाएं

नवलगढ़ : डाॅ दयाशंकर जांगिड़ को ओनेस्ट फाउंडेशन द्वारा ग्लोरियस नेशन अवार्ड दिया गया। यह सम्मान उनके स्वास्थ्य व सामाजिक कार्यो मे लगातार उपलब्धियों के लिए दिया गया। इसी माह स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति में इंडिपेंडेंस इंडिया ऑनर फाउंडेशन द्वारा उनकी स्वास्थ्य व सामाजिक कार्यो मे लगातार उपलब्धियों के लिए पर्सनलिटी ऑफ दी ईयर पुरस्कार दिया गया।

डाॅ जांगिड़ को इस वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम एक्सीलेंस अवार्ड, अंगिरा सेवा समिति द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, इंटर नेशनल आइकोनिक एक्सीलेंस अवार्ड, मेडिकल काॅलेज झुंझुनूं द्वारा सेवा का सम्मान, चिकित्सक दिवस पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, वृक्ष मित्र सम्मान आदि इस वर्ष ये सम्मान प्राप्त हो चुके है। इसके पूर्व भी सैकड़ो पुरस्कार लायंस व अलायंस क्लबों साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं राज्य सरकार से विभिन्न सामाजिक कार्यो हेतु इनको सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ जांगिड़ ने चिकित्सा क्षेत्र में 230 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकार करीब चौतीस हजार मोतियाबिंद के आपरेशन विभिन्न संस्थाओ के सहयोग से करवाये है। मधुमेह की रोकथाम व दमा तथा गठिया रोग के 140 निःशुल्क कैंप लगाकर हजारो लोगो को लाभ पहुंचाया है। गरीब छात्रों को छात्रवृति व वृद्ध, विधवा बिमार को आर्थिक सहयोग भी करवाते रहते है। नई पीढ़ी को महान पुरूषों से प्रेरणा लेने के लिए उनकी जयंती व पुण्यतिथि पर साल भर कार्यक्रम करते रहते है। शब्दाक्षर संस्था का राष्ट्रीय सम्मेलन इन्होंने संपादित करवाया। जिसमें देश के 95 प्रसिद्ध कवियों ने भाग लिया।

फलस्वरूप डॉ जांगिड़ को संस्था का शब्दाक्षर राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया। ये समय समय पर साहित्यिक गोष्ठियां, स्वास्थ्य गोष्ठियां तथा नशामुक्ति रक्तदान आदि कार्यक्रम करवाते रहते है। नवलगढ को पर्यटक सिटी बनाने के लिए कई कार्यक्रम करवाते रहते है। इसके लिए भी इनको इंटेक झुंझुनूं जिलाधीश द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ जांगिड़ नवलगढ की लगभग सभी संस्थाओ मे अग्रिम पंक्ति में जाने जाते है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए हजारो पेड़ भी आपके माध्यम से हर वर्ष लगाये जाते है। डॉ जांगिड़ 81 वर्ष के होकर भी युवा की भांति कार्य करते है। तथा विभिन्न संस्थाओ अलायंस क्लब संजीवनी शब्दाक्षर चेतना नवलगढ क्लब भारत स्काउट गाइड के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगो शुभ चिंतकों व परिवार जनो से शुभकामनाएं व बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है।

Related Articles