[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राधाकिशनपुरा में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए अतिक्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राधाकिशनपुरा में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए अतिक्रमण

राधाकिशनपुरा में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए अतिक्रमण

सीकर : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को राधाकिशनपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया गया।

नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देश पर नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व अन्य संसाधनों की सहायता से सड़क सीमा में किए गए चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहर के विकास, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता है और आमजन की सुरक्षा को भी खतरा रहता है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे सार्वजनिक भूमि और सड़क सीमा पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाकर नगर परिषद का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि चिन्हित क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा, ताकि सीकर शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और यातायात की दृष्टि से बेहतर बनाया जा सके।

Related Articles