शेखावाटी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन:NSUI ने VC को बताया RSS का एजेंट, जिलाध्यक्ष बोले- स्टूडेंट्स की नहीं हो रही सुनवाई
शेखावाटी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन:NSUI ने VC को बताया RSS का एजेंट, जिलाध्यक्ष बोले- स्टूडेंट्स की नहीं हो रही सुनवाई
सीकर : सीकर में कटराथल स्थित शेखावाटी यूनिवर्सिटी में सोमवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्टूडेंट्स भड़क गए। छात्र संगठन NSUI ने विरोध-प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबजी की। इस दौरान स्टूडेंट्स ने एग्जाम रिजल्ट्स में धांधली और नया सेशन शुरू होने के बावजूद कुछ रिजल्ट्स रोकने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रिजल्ट्स, फीस और एडमिशन की कोई डेटशीट नहीं है।

छात्रों की मांगों पर मौन रहता है यूनिवर्सिटी प्रशासन
जिलाध्यक्ष नागा ने कहा कि छात्रों की मांग पर यूनिवर्सिटी प्रशासन मौन रहता है। यूनिवर्सिटी के VC भाजपा और RSS के विचारों को फैलाने का काम करते हैं। स्टूडेंट्स बढ़ी हुई एडमिशन फीस देने को मजबूर और एग्जाम रिजल्ट्स का इंतजार ही करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में हर एग्जाम के रिजल्ट्स में गड़बड़ी सामने आई हैं। हाल ही में एक सब्जेक्ट के सभी स्टूडेंट्स को फेल कर दिया, गलती सामने आई तो सबको पास कर दिया।
NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में छात्र प्रतिनिधि राकेश शर्मा, मुकेश तारपुरा, अरूण शर्मा और प्रवीण सुंडा समेत बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल थे।
ये है 11 सूत्रीय मांगें
- रिजल्ट्स में 00 नंबर दर्शाना, प्रेजेंट होने के बावजूद एब्सेंट दिखाने जैसी गंभीर गलतियों को सुधारा जाए।
- लंबे समय से अटके एग्जाम रिजल्ट्स जारी किए जाए।
- यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी की लेट फीस में कमी की जाए।
- स्टूडेंट्स की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए यूनिवर्सिटी में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए।
- शेखावाटी यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स स्टेडियम का काम जल्दी शुरू किया जाए।
- यूनिवर्सिटी में स्थाई फैकल्टी नियुक्त की जाए।
- छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल फैसिलिटी शुरू की जाए।
- यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम को स्टूडेंट्स के एकेडमिक और कल्चरल प्राेग्राम के लिए खोला जाए।
- यूनिवर्सिटी के मैन गेट के सामने बस स्टैंड पर पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।
- शेखावाटी यूनिवर्सिटी में L.L.B. पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाए।
- UG और PG पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को मेरिट के आधार पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल दिए जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2232850


