[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चूरू के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 6 पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चूरू के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 6 पदक

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चूरू के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 6 पदक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : गोवा में आयोजित 9वीं एशिया अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में मिली सफलता से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

टीम कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में चूरू के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कनिष ढुकिया ने शानदार मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

वहीं शौर्य मित्तल, रयान खान और सोयल खान ने अपने दमदार प्रदर्शन से रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद असद पठान और नमन ने कड़े मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर परिजनों, खेल संगठनों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। जिलेवासियों ने उम्मीद जताई कि चूरू के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह सफलता हासिल करते रहेंगे।

Related Articles