[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के प्रवीण खौथ ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स-2026 के लिए किया क्वालिफाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के प्रवीण खौथ ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स-2026 के लिए किया क्वालिफाई

चूरू के प्रवीण खौथ ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स-2026 के लिए किया क्वालिफाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले के छाजूसर निवासी एथलीट प्रवीण खौथ ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स-2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। प्रवीण ने भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हैमर थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर यह सफलता हासिल की।

प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 जून तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुआ। प्रवीण ने 69.58 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए रजत पदक अपने नाम किया और जापान के आइची-नागोया (AICHI-NAGOYA) में होने वाले 20वें एशियन गेम्स-2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई।

प्रवीण के पिता विजेंद्र सिंह खौथ ने बताया कि अब प्रवीण एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हैमर थ्रो स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रवीण वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता विजेंद्र सिंह खौथ पुलिस लाइन चूरू में कार्यरत हैं। प्रवीण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच भरत सिंह को दिया है।

गौरतलब है कि प्रवीण इससे पहले वर्ष 2023 में कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भी पदक हासिल कर चुके हैं।

प्रवीण की इस उपलब्धि पर राजेंद्र खौथ, कृष्ण ईशराण, मनीष कुमार, तेजपाल जाखड़, राकेश बेनीवाल, कुलदीप खौथ, श्रीचंद ईशराण सहित खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles