बीदासर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप, मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच की मांग
सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : धार्मिक भावनाओं को आहत करने के एक कथित मामले को लेकर माहौल गर्माता नजर आ रहा है स्थानीय मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि एक महिला द्वारा सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक मंचों पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के बयान न केवल किसी एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले में सामने आए ऑडियो, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। ज्ञापन में बताया गया है कि नाजिया इलाही खान द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया मंचों एवं सार्वजनिक माध्यमों पर पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर अमर्यादित टिप्पणी की गयी है, जिनसे तमाम मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा समाज में वैमनस्य एवं तनाव का वातावरण उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है।

ऐसे बयानो से सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा शांति व्यवस्था के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं। किसी भी धर्म, महापुरुष अथवा धार्मिक आस्थाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी समाज में अशांति फैलाने का कारण बन सकती है। मांग की गई कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास न करे।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में समय रहते सख्ती जरूरी है, जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में खिदमत यूथ फाउंडेशन टीम के अध्यक्ष अनवर मनिहार सहित टीम के समस्त सदस्य व बीदासर के समस्त उलेमा थे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2233006


