[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा भामाशाह कन्हैया कसेरा को मिला “शिक्षा भूषण सम्मान”, बिसाऊ में खुशी की लहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

युवा भामाशाह कन्हैया कसेरा को मिला “शिक्षा भूषण सम्मान”, बिसाऊ में खुशी की लहर

युवा भामाशाह कन्हैया कसेरा को मिला “शिक्षा भूषण सम्मान”, बिसाऊ में खुशी की लहर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के युवा भामाशाह और समाजसेवी कन्हैया जगदीश प्रसाद कसेरा को शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय “शिक्षा भूषण सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया है।

जयपुर के प्रतिष्ठित बिड़ला सभागार में आयोजित राजस्थान सरकार के राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कन्हैया कसेरा को यह सम्मान प्रदान किया।

समारोह में प्रदेशभर के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। बिसाऊ के कन्हैया कसेरा को यह सम्मान सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के विकास के लिए करवाए गए निर्माण कार्यों और दिए गए सहयोग के लिए मिला है।

उनके सहयोग से विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार हुआ है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। कसेरा के सम्मानित होने पर बिसाऊ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर कन्हैया कसेरा के पिता जगदीश प्रसाद कसेरा और बिसाऊ गौशाला संयोजक कपिलेश शर्मा भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कन्हैया जगदीश प्रसाद कसेरा को इससे पहले जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। इस बार राज्य स्तर पर सम्मान मिलने से यह उपलब्धि पूरे बिसाऊ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है।

Related Articles