राजीव बैद को मिला शिक्षा भूषण सम्मान, ग्रामीण स्कूलों में सहयोग के लिए किया सम्मानित
राजीव बैद को मिला शिक्षा भूषण सम्मान, ग्रामीण स्कूलों में सहयोग के लिए किया सम्मानित
रतनगढ़ : नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित जोधराज बैद के सुपुत्र राजीव बैद को शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दूसरी बार शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है।
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य में राजीव बैद को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों में निर्माण कार्य करवाने और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए दिया गया। राजीव बैद ने यह सम्मान भामाशाह प्रेरक कुलदीप व्यास के साथ ग्रहण किया।
बैद परिवार लंबे समय से शिक्षा, समाजसेवा और धार्मिक क्षेत्र में सहयोग करता आ रहा है। परिवार द्वारा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों, सामाजिक भवनों और गौशालाओं में भी उदारतापूर्वक सहयोग दिया जाता रहा है।
शिक्षा क्षेत्र में बैद परिवार की ओर से जिला मुख्यालय स्थित डाइट का भव्य प्रवेश द्वार, राजगढ़ तहसील के ग्राम भैंसली, रतनगढ़ तहसील के लोहा, नोसरिया, लूंछ, सेहला, पायली, हुडेरा सहित कई गांवों के राजकीय विद्यालयों में हॉल, कक्षा-कक्ष, शौचालय ब्लॉक निर्माण जैसे कार्य करवाए गए हैं।
इसके अलावा विद्यालयों में फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरैक्टिव बोर्ड सहित आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध करवाकर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी बैद परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233004


