रींगस में वाहन चालकों की मनमानी से जाम:एंबुलेंस, श्रद्धालु और आमजन परेशान; पैदल चलना भी मुश्किल
रींगस में वाहन चालकों की मनमानी से जाम:एंबुलेंस, श्रद्धालु और आमजन परेशान; पैदल चलना भी मुश्किल
रींगस : रींगस में रेलवे स्टेशन के बाहर, बीकानेर स्टैंड, अस्पताल चौराहा और पुलिस थाने के पास वाहन चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। इससे एंबुलेंस, श्रद्धालु और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के बेतरतीब जमावड़े के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
यात्रियों को रेलवे स्टेशन से बीकानेर बस स्टैंड तक पहुंचने में विशेष कठिनाई हो रही है। कैम्पर और अन्य सवारी गाड़ियां सड़क पर इस तरह खड़ी की जाती हैं कि पैदल चलने वालों का रास्ता लगभग बंद हो जाता है। वाहन चालक यात्रियों को अपनी गाड़ियों में बैठने के लिए मजबूर करते हैं, जिससे अव्यवस्था फैल रही है।
वाहन चालकों और श्रद्धालुओं के बीच आए दिन झड़पें
वाहन चालकों और श्रद्धालुओं के बीच आए दिन झड़पें होती रहती हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों, विशेषकर बीकानेर बस स्टैंड और नीमनगर के निवासियों, ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है। लगातार धरना-प्रदर्शनों के बावजूद स्थिति में सुधार न होने से पुलिस-प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
वाहन चालक अक्सर श्रीराम बगीची के बाहर दूध डेयरी के पास भी रास्ता रोककर खड़े हो जाते हैं। इससे रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को स्टेशन बाजार से बीकानेर बस स्टैंड तक जाने में असुविधा होती है। रात के समय, खासकर जब ट्रेनें आती हैं और भीड़ बढ़ जाती है, तब यह स्थिति और भी जोखिम भरी हो जाती है।
थानाप्रभारी बोले- व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दी जाएगी
पूर्व में यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने और वाहन चालकों की मनमानी रोकने के लिए पालिका और पुलिस ने बीकानेर बस स्टैंड पर सड़क पर गार्डर लगाकर रास्ता बंद किया था। वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई थी। वाहन चालकों ने इन निर्देशों की अनदेखी करते हुए अपने वाहनों को स्टेशन बाजार में दूध डेयरी तक ले जाकर यात्रियों के लिए फिर से मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
पुलिस थानाप्रभारी राजाराम लेघा ने बताया- वाहन चालकों की मनमानी से व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहनों को चिह्नित किया जा रहा है और चालान की कार्रवाई कर उन्हें पाबंद किया जाएगा। निर्देशों का पालन न करने पर वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2232860

