चूरू में 79 भामाशाह और 31 प्रेरक हुए सम्मानित, राजकीय विद्यालयों को मिला 8.80 करोड़ का सहयोग
चूरू में 79 भामाशाह और 31 प्रेरक हुए सम्मानित, राजकीय विद्यालयों को मिला 8.80 करोड़ का सहयोग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजकीय विद्यालयों के भौतिक और शैक्षणिक विकास के लिए एक लाख रुपये से अधिक का आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों और उन्हें प्रेरित करने वाले प्रेरकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा रहे। उन्होंने कहा कि भामाशाह केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित न रहें, बल्कि समय-समय पर विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करें, ताकि बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि ने कहा कि चूरू भामाशाहों की धरती है। शिक्षा क्षेत्र में हर वर्ष मिलने वाले सहयोग में लगातार वृद्धि हो रही है, जो समाज के शिक्षा के प्रति बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है।

कार्यक्रम के नोडल प्रभारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि इस वर्ष जिले में 66 भामाशाहों को जिला स्तर तथा 13 भामाशाहों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इन भामाशाहों ने राजकीय विद्यालयों के विकास के लिए कुल 8 करोड़ 80 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा 24 प्रेरकों को जिला स्तर और 7 प्रेरकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अतिथियों ने भामाशाहों और प्रेरकों का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश भी जरूरी है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त उपनिदेशक गोविंद सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) किशनलाल गहनोलिया, डाइट प्राचार्य देवकरण सिंह, डॉ. महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम संयोजक एवं प्रभारी अधिकारी सुरेंद्र महला ने सभी भामाशाहों, प्रेरकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रणवीर धींधवाल ने किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक अर्जुन सिंह, एपीसी हरिप्रसाद शर्मा, रामनिवास पूनिया, इकबाल हसन गोरी, ओमप्रकाश बारूपाल, प्रेमसिंह इंदा, संजीव घेतरवाल, मनोज नेहरा, रामप्रसाद परिहार, जितेन्द्र माली, महेंद्र नाई, गुगन जांगिड़, दिनेश स्वामी, प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र सोलंकी, चंद्र प्रकाश, पल्लवी, विजेंद्र पूनिया, शिवदत्त यादव सहित अनेक अधिकारियों व कार्मिकों ने सहयोगी भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233016


