[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में दिव्यांग व्यक्ति को मिला न्याय, वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर हुआ समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर में दिव्यांग व्यक्ति को मिला न्याय, वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर हुआ समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर में दिव्यांग व्यक्ति को मिला न्याय, वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर हुआ समाधान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मंडावा की ग्राम पंचायत बिरमी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और समाधान का माध्यम बन रहा है। शिविर के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति की वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर ही समाधान कर प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार बिरमी निवासी इंद्र कुमार पुत्र पालाराम के राजस्व रिकॉर्ड में नाम गलत दर्ज होने के कारण उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जबकि उनके अन्य सभी दस्तावेजों में नाम इंद्राज सिंह पुत्र पालाराम दर्ज था। भूमि संबंधी रिकॉर्ड में नाम की त्रुटि के चलते वे लंबे समय से परेशान थे।

ग्रामीण सेवा शिविर में यह मामला शिविर प्रभारी एवं मंडावा उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा के संज्ञान में आया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तहसीलदार बिसाऊ शेर सिंह राठौड़ को नाम शुद्धिकरण के निर्देश दिए।

तहसीलदार के निर्देश पर भू-अभिलेख निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों का मिलान किया और राजस्व रिकॉर्ड में नाम संशोधन की प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके बाद रिकॉर्ड में “इंद्र कुमार” के स्थान पर सही नाम “इंद्राज सिंह” दर्ज किया गया।

नाम सही होने के बाद अब लाभार्थी को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इस कार्य में उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार शेर सिंह राठौड़, भू-अभिलेख निरीक्षक जितेंद्र कुमार, हल्का पटवारी राजीव कुमार और प्रशासक छगन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा शिविरों से वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो रहा है और आमजन को राहत मिल रही है।

Related Articles