घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई:पल्स पोलियो अभियान में 43 बूथ बनाए, 2628 बच्चों को पिलाई खुराक
घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई:पल्स पोलियो अभियान में 43 बूथ बनाए, 2628 बच्चों को पिलाई खुराक
रींगस : रींगस में सोमवार को पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण शुरू हुआ। इस दौरान कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल सहित कुल 43 बूथों पर 2628 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। यह अभियान कुल तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि अगले दो दिनों तक चिकित्सा विभाग और आंगनबाड़ी की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
अभियान के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कच्ची बस्तियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। भैरूजी मोड़, मिल तिराहे के पास की कॉलोनियों और बाईपास दशहरा मैदान के समीप स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई गई। रींगस में पल्स पोलियो अभियान के प्रभारी डॉ. सुनील गढ़वाल ने बताया कि पहले दिन निर्धारित 43 बूथों पर 2628 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान मनोहरी सुंडा और दिलीप सिंह सहित कई अन्य अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2232856

