झुंझुनूं में व्यापारी को रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गल्ला व्यापार संघ ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम
झुंझुनूं में व्यापारी को रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गल्ला व्यापार संघ ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : छावनी बाजार स्थित गल्ला व्यापार संघ ने व्यापारी राकेश टेकड़ीवाल के साथ हुई कथित आपराधिक घटनाओं को लेकर कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संघ ने पुलिस से मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और व्यापारी परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
गल्ला व्यापार संघ के अनुसार विनोद ट्रेडर्स के संचालक राकेश कुमार टेकड़ीवाल को मोबाइल नंबर 8777593652 से लगातार अश्लील संदेश भेजे जा रहे हैं। आरोप है कि आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी, जान से मारने की धमकी और रंगदारी की मांग की जा रही है। संघ ने बताया कि अब धमकियां व्यापारी के पुत्रों और दुकान स्टाफ के मोबाइल पर भी आने लगी हैं, जिससे परिवार और व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है।
ज्ञापन में बताया गया कि पीड़ित व्यापारी ने 3 जून 2026 को थाने में रिपोर्ट दी थी। इसके बाद 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी है।
व्यापार संघ की प्रमुख मांगें:
- 5 जुलाई 2026 तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
- व्यापारी राकेश टेकड़ीवाल और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
गल्ला व्यापार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी समाज आंदोलन की रणनीति बनाने को मजबूर होगा। 28 जून को सौंपा गया ज्ञापन शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और व्यापारियों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231638


